Home | cooperative | राज्य | अरणाय व जसवंतपुरा में पंच के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

अरणाय व जसवंतपुरा में पंच के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

download 50 300x225


जालोर 7 मई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रमानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों के उप चुनाव के तहत जसवंतपुरा पं.स. की जसवंतपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 व सांचौर पंचायत समिति की अरणाय ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 7 में पंच के लिए मतदान केन्दों पर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। अरणाय के वार्ड सं. 7 में 65.01 प्रतिशत व जसवंतपुरा के वार्ड सं. 12 में 64.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार रामस्वरूप जौहर ने बताया कि शनिवार को सम्पन्न हुए चुनाव में सांचौर पंचायत समिति की अरणाय में मतदान का प्रतिशत 65.01 रहा। अरणाय के वार्ड संख्या 7 में पंच पद के निर्वाचन के लिए कुल 363 मतदाताओं में से 236 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार मोहनलाल ने बताया कि जसवंतपुरा पं.स. की जसवंतपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 12 में मतदान का प्रतिशत 64.83 रहा। कुल 236 मतदाताओं में से 153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!