Home | cooperative | राज्य | ग्रामीण अंचलों में ऑडियो संदेश से लोगों को किया जा रहा जागरूक

ग्रामीण अंचलों में ऑडियो संदेश से लोगों को किया जा रहा जागरूक

जालोर 11 मई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता वाहनों द्वारा ऑडियो संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी धीरज दवे ने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन अनुसार महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत लॉकडाउन में घर से नहीं निकलने की अपील की गई है। ऑडियो संदेश के माध्यम से आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी के साथ घर में सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया है ताकि कोरोना चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय रानीवाड़ा, सायला, आहोर, बागोड़ा के आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित बागरा के आसपास के क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा द्वारा ऑडियो संदेश के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान स्टीकर, पैम्पलेट भी वितरित कर कोरोना बचाव के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!