Home पाली चार ग्राम सेवा सहकारी समितियां को किया E-PACS घोषित

चार ग्राम सेवा सहकारी समितियां को किया E-PACS घोषित

सार 

Pali : जिले की बीजापुर, बिठोड़ा कल्ला, चोकडिया (फुलाद), ठण्डीबेरी ग्राम सेवा सहकारी समिति को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली ने किया E-PACS ONLY घोषित

File Photo Bijapur Pacs Pali

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 14 सितम्बर | केंद्र सरकार की पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत निर्धारित कार्यवाही पूर्ण करने पर जिले की चार ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में को E-PACS ONLY घोषित कर दिया गया हैं । इसके लिए उप रजिस्ट्रार (D.R) सहकारी समितियां पाली जितेन्द्र कुमार द्वारा बीजापुर, बिठोड़ा कल्ला, चोकडिया (फुलाद), ठण्डीबेरी को घोषणा पत्र भी जारी कर दिए गए हैं । जिसके मुताबिक 31 मार्च 2023 तक अंकेक्षित खातों के अनुसार कंप्यूटराइजेशन करने, वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में ऑन सिस्टम ऑडिट करने, 25 अगस्त तक समस्त वाउचर दर्ज कर 25 अगस्त तक डे-एण्ड एंट्री करने तथा समिति में Unreconciled Entry नहीं होने और Unreconciled Amount शून्य होने के साथ T-14 cum Handover Certificate एवं Handholding Certificate, जिसे कॉप्सइण्डिया पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात इन चार ग्राम सेवा सहकारी समितियों को E-PACS ONLY घोषित किया गया हैं । साथ ही, पैक्स-लैम्पस के लिए अपने व्यवसाय संचालन करने और उससे संबंधित सभी लेन-देन, पुस्तकें रजिस्टर, वित्तीय विवरण को CSPCP के तहत उपलब्ध ई-पैक्स साफ्टवेयर के अनुसार डिजिटल रूप में रिकार्ड-रखरखाव करने के अलावा पैक्स-लैम्पस से सम्बन्धित लेखा परीक्षकों द्वारा प्रत्येक वर्ष ‘‘ई-पैक्स’’ साफ्टवेयर में निर्दिष्ट ऑडिट मॉडयूल के माध्यम से वार्षिक ऑडिट करने के लिए निर्देशित किया गया हैं । गौरतलब हैं कि सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने अप्रैल माह में एक आदेश जारी कर पैक्स कंप्यूटराइजेशन परियोजना में जिले की पैक्स को ई-पैक्स घोषित करने के लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को अधिकृत किया हैं

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!