Home | cooperative | जालोर | जालोर जिले में पैक्स स्तर पर चलेगा अवधिपार ऋण वसूली अभियान, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जालोर जिले में पैक्स स्तर पर चलेगा अवधिपार ऋण वसूली अभियान, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

सार 

Jalore : जिले में पैक्स स्तर पर 23 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक विशेष वसूली शिविर आयोजित होंगे। इनका उद्देश्य अवधिपार (overdue) फसली ऋण वसूलना और किसानों को पुनः बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है।

WhatsApp Image 2025 01 23 at 18.27.51 1e507c06
(File Photo)

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 20 फरवरी | जिले में अवधिपार अल्पकालीन फसली ऋणों की वसूली के लिए विशेष वसूली कैम्प आयोजित किए जाएंगे । इसके लिए जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (JCCB) प्रबंध निदेशक (MD) नारायणसिंह द्वारा समस्त शाखा प्रबंधकों को एक आदेश जारी किया गया । जिसके मुताबिक, जिले में 23 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के स्तर पर विशेष वसूली शिविर (कैम्प) आयोजित किए जाएंगे। इनका मुख्य उद्देश्य उन किसानों से ऋण राशि वसूल करना है, जिनकी भुगतान की अवधिपार (overdue) हो चुकी है, ताकि उन्हें पुनः बैंकिंग और ऋण साख संरचना से जोड़ा जा सके। इस कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी के लिए सीसीबी की 12 मुख्य शाखाओं में नोडल अधिकारी को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, प्रबंध निदेशक ने समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र की समितियों में व्यक्तिगत रुचि लेकर अधिक से अधिक वसूली सुनिश्चित करें। इस दौरान बकाया राशि जमा करने वाले किसानों को बैंक की योजनाओं से पुनः लाभान्वित करने के प्रयास भी किए जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!