Home | जयपुर | ‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान – अपेक्स बैंक में शासन सचिव, सहकारिता ने किया पौधारोपण

‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान – अपेक्स बैंक में शासन सचिव, सहकारिता ने किया पौधारोपण

02 1602 e1724388439236
अपेक्स बैंक परिसर में पौधारोपण करती हुई सहकारिता शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी

जयपुर, 21 अगस्त। शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती शुचि त्यागी ने ‘‘एक पेड माँ के नाम’’ राष्टीय  अभियान के तहत बुधवार को टोंक रोड स्थित राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि पृथ्वी माँ को सुरक्षित रखने के लिये सभी एक पौधा अपनी माँ के नाम से अवश्य लगायें।  पौधे अपनों के प्रति प्रेम और माँ के लिये आदर के प्रतीक हैं। शासन सचिव ने आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये चलाये जा रहे ‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान में सभी को बढ़-चढकर भाग लेना चाहिये और दूसरों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करना करें। उन्होंने कहा कि  हमारा दायित्व है कि हम जो पौधा लगायें उसकी कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षा करें ताकि पौधा स्वयं पोषित होकर प्रकृति में स्वच्छ वायु का संचार कर सके। हमारी पीढ़ी की ओर से आने वाली पीढ़ी के लिये सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण सबसे अच्छी सौगात होगी और इसके लिये हम सभी को सतत् एवं समावेशी प्रयासों की आवश्यकता है। इस मौके पर श्री संजय पाठक, प्रबंध निदेशक अपेक्स बैंक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!