Home | cooperative | राज्य | नवीन मूल राजस्व ग्राम उमजीपुरा के सृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित

नवीन मूल राजस्व ग्राम उमजीपुरा के सृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित

जालोर 29 जुलाई। जिले में चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम खामराई में से नवीन राजस्व ग्राम उमजीपुरा के सृजन के लिए इसके नामकरण व नवसृजन के संबंध में अन्य किसी प्रकार की आपत्तियाँ 12 अगस्त तक आमंत्रित की गई है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि चितलवाना तहसीलदार (भू.अ.) से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम खामराई में से नवीन राजस्व ग्राम उमजीपुरा के सृजन के लिए किसी भी व्यक्ति को इसके नामकरण अथवा नवसृजन के संबंध में अन्य किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वे 12 अगस्त, 2021 तक जिला कलक्टर कार्यालय जालोर में पत्र के माध्यम से कार्यालय दिवसों में प्रस्तुत करें।इसके पश्चात् प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!