Home | cooperative | राज्य | चितलवाना तहसील में नई बस्ती नवीन राजस्व ग्राम घोषित

चितलवाना तहसील में नई बस्ती नवीन राजस्व ग्राम घोषित

02 779
New township declared as new revenue village in Chitalwana tehsil

जालोर 9 जनवरी। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम दूठवा में से नई बस्ती को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम दूठवा में से नई बस्ती को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया हैं। नवीन राजस्व ग्राम नई बस्ती का क्षेत्रफल 937.47 हैक्टेयर रहेगा तथा जनसंख्या 729 है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!