Home | cooperative | जयपुर | बाड़मेर के नोखड़ा में नई तहसील को मंजूरी

बाड़मेर के नोखड़ा में नई तहसील को मंजूरी

जयपुर, 31 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के नोखड़ा में नवीन तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील नोखड़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 113 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। 
उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। इस घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री ने बाड़मेर जिले के नोखड़ा में नई तहसील खोलने की स्वीकृति दी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!