Home राष्ट्रीय केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

Union Home and Cooperation Minister Amit Shah – File photo

नई दिल्ली I 12 अगस्त I केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के एक दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। एक दिन के इस सम्‍मेलन का आयोजन सहकारिता मंत्रालय और राज्‍य सहकारी बैंकों का राष्‍ट्रीय परिसंघ कर रहा है। श्री अमित शाह चुने गए राज्‍य सहकारी बैंकों, जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को अच्‍छे निष्‍पादन के लिए पुरस्‍कार प्रदान करेंगे। वे कुछ लघु अवधि सहकारी ऋण संस्‍थानों का उनकी सौ वर्ष की सेवाओं के लिए अभिनंदन करेंगे। सरकार, कृषि और ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही है। कृषि बुनियादी ढांचे मे सरकार ने निवेश बढ़ाया है। इससे सहकारिता की भूमिका में भी वृद्धि हुई है। देश में लघु अवधि सहकारिता ऋण संरचना में 34 राज्‍य सहकारी बैंक, 351 जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंक और 96 हजार 575 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां हैं। केन्‍द्रीय सहकारिता राज्‍य मंत्री बी. एल. वर्मा सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!