Home राष्ट्रीय राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों और चना खरीद की अवधि 24 जून तक बढ़ी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों और चना खरीद की अवधि 24 जून तक बढ़ी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

सार 

New Delhi : केंद्र सरकार ने राजस्थान में रबी 2026 के तहत चना और सरसों की सरकारी खरीद (MSP) की अवधि 30 दिन बढ़ाकर 24 जून 2026 कर दी है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

विस्तार 

नई दिल्ली । डिजिटल डेस्क | 22 मई | राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) ने राज्य में रबी सत्र 2026 के तहत मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत चल रही चना और सरसों की सरकारी खरीद की अवधि को बढ़ा दिया है भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब राज्य के किसान 24 जून 2026 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेच सकेंगे

इससे पहले, भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत राजस्थान में सरसों और चना खरीद के लिए 60 दिनों की अवधि निर्धारित की गई थी, जो दिनांक 25 मई 2026 को समाप्त हो रही थी राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा किए गए विशेष प्रयासों और पत्र के माध्यम से किए गए अनुरोध के बाद केंद्रीय सक्षम प्राधिकारी ने इस खरीद अवधि को आगामी 30 दिनों के लिए और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है । इस निर्णय से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो अब तक अपनी फसल नहीं बेच पाए थे, और उन्हें बाजार भाव के बजाय सरकार द्वारा निर्धारित लाभकारी समर्थन मूल्य पर अपनी जिंस बेचने का अतिरिक्त मौका मिल जाएगा। साथ ही वर्तमान में रजिस्ट्रेशन की सीमा भी बढ़ा दी गई है, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।

उप-सचिव रचना कुमार द्वारा जारी इस आदेश के तहत केंद्रीय नोडल एजेंसियों (NAFED और NCCF) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ाई गई अवधि के दौरान केवल पूर्व-पंजीकृत किसानों से ही चने की फेयर एवरेज क्वालिटी (FAQ) यानी अच्छी गुणवत्ता वाली उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि खरीद की कुल मात्रा पूर्व में स्वीकृत सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके तहत राज्य में 5,53,000 मीट्रिक टन चना और 13,78,750 मीट्रिक टन सरसों की खरीद को मंजूरी मिली हुई है इस अवधि विस्तार के अलावा पूर्व में 25 फरवरी 2026 को जारी किए गए पत्र की अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत लागू रहेंगी । 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!