
नई दिल्ली I 21 मई I वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एक करोड़ 39 लाख सदस्यों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मार्च में तेरह लाख से अधिक सदस्य इससे जुडे हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि मार्च में सात लाख से अधिक नए सदस्य पहली बार संगठन के सदस्य बने हैं। इनमें से 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख 35 हजार सदस्य हैं। दस लाख से अधिक सदस्य संगठन में दोबारा शामिल हुए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और संगठन में शामिल प्रतिष्ठानों से जुड़ गए।