Home राष्ट्रीय बेंगलुरु में होगा एआईबीईए का 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन, राजस्थान से शामिल होंगे 55 प्रतिनिधि

बेंगलुरु में होगा एआईबीईए का 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन, राजस्थान से शामिल होंगे 55 प्रतिनिधि

सार 

बेंगलुरु में 19-22 अप्रैल तक AIBEA का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। इसमें राजस्थान सहित देशभर और विदेशों के प्रतिनिधि बैंकिंग चुनौतियों, निजीकरण और सेवा शर्तों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

nal-conference-to-be-held-in-bengaluru-55-delegates-from-rajasthan-to-participate

विस्तार 

बेंगलुरु, 18 अप्रैल। देश में बैंक कर्मियों के सबसे बड़े और पिछले 80 वर्षों से सक्रिय ट्रेड यूनियन संगठन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन 19 से 22 अप्रैल तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान से 55 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु पहुँच गया है।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाईज यूनियन के प्रान्तीय उप महासचिव और सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि इस दल में आर जी शर्मा, महेश शर्मा, टी सी झालानी, रामावतार शर्मा, एम एस भटेजा, राहुल पांडे, रविकांत शर्मा और रवि वर्मा सहित वाणिज्यिक, ग्रामीण, सहकारी और निजी बैंकों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। इस अधिवेशन की विशेषता यह है कि इसमें कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक के बैंकिंग नेता जुटेंगे, साथ ही नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के प्रतिनिधि भी वैश्विक बैंकिंग चुनौतियों पर संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 19 अप्रैल को ‘परवाना प्रभातकार नगर’ (द रॉयल सीनेट हॉल, बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड) में ध्वजारोहण के साथ होगा। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर अधिवेशन का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर साइप्रस से आए वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के महासचिव पंबीस किरिप्सिस मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा देश-विदेश के बैंकिंग, बीमा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के नेता भी सत्र को संबोधित करेंगे।

AIBEA का 80वां स्थापना दिवस

20 अप्रैल का दिन विशेष रहेगा, क्योंकि इस दिन एआईबीईए अपना 80वां स्थापना दिवस (1946-2026) मनाएगा। इस मौके पर “संविधान एवं लोकतंत्र: ट्रेड यूनियन के सामने चुनौतियां” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया जाएगा, जिसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के सचिव अश्वनी कुमार बख्शी प्रस्तुत करेंगे। अधिवेशन के अंतिम दो दिनों, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित प्रतिनिधि सत्रों में देश के विभिन्न राज्यों से आए डेलीगेट्स सहकारी, ग्रामीण और निजी बैंकों की वर्तमान दशा, निजीकरण के खतरों, सहकारी बैंकों के मर्जर, कृषि ऋण और बैंक कर्मियों की सेवा शर्तों जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव सी एच वेंकटचलम महासचिव प्रतिवेदन और विभिन्न प्रस्तावों के माध्यम से आगामी संगठनात्मक निर्णयों की घोषणा करेंगे, जो आने वाले समय में देश के बैंकिंग क्षेत्र में व्यापक सुधार और आंदोलनों की दिशा तय करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!