Home | cooperative | जयपुर | नेशनल लेवल पैक्स सॉफ्टवेयर का शुभारंभ जल्द, राज्य की 15 पैक्स चयनित

नेशनल लेवल पैक्स सॉफ्टवेयर का शुभारंभ जल्द, राज्य की 15 पैक्स चयनित

02 992
Demo Photo

जयपुर । 26 जून I राज्य की पैक्स को अब जल्द ही नाबार्ड का नेशनल लेवल पैक्स सॉफ्टवेयर (NLPS) मिलने जा रहा है। इसके लिए नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक देशराज मौर्य की ओर से राजस्थान राज्य सहकारी बैंक यानि अपैक्स बैंक को इस संबंध में पत्र भेजने पर, अपैक्स बैंक की ओर से संबंधित केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को उचित सहयोग और पैक्स का डाटा उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेजा गया है। जारी पत्रानुसार, सोमवार को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में इस संबंध में वीसी आयोजित की गई । जिसमें चयनित 15 पैक्स में से 6 पैक्स यथा बांसी, धनात्री, बड़ी साखली, अटपाड़ा, आसना एवं जेतीवास को 7 जुलाई से पूर्व NLPS पर लाइव करना है। इसी क्रम में शेष 9 पैक्स यथा ऊजोली, कोलाना, मानकसर, हाथोज, मुरलीपुरा, आसोतरा, सियाणा, भगवानपुरा एवं निमोद को 13 जुलाई से पूर्व नेशनल लेवल पैक्स सॉफ्टवेयर पर लाइव करना है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!