Home नागौर कोलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पद पर नोजल हुए निर्विरोध निर्वाचित

कोलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पद पर नोजल हुए निर्विरोध निर्वाचित

Nozzle elected unopposed for the post of Kolia Village Service Cooperative Society President

नागौर । डिजिटल डेस्क I 16 सितम्बर I जिले के डीडवाना क्षेत्र की कोलिया गांव में शुक्रवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति (Village Service Cooperative Society) में पदाधिकारी (अध्यक्ष-उपाध्यक्ष) के चुनाव संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर श्री राधाकिशन नोजल व उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वरलाल नेहरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस चुनाव में समिति के सभी संचालक मण्डल सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन अधिकारी शिवजीराम कुड़िया (Returning Officer Shivjiram Kudia) द्वारा सभी संचालक मण्डल सदस्य सहित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार चाहर, लाडूराम ढाका, जोनल मजिस्ट्रेट सुभाष सिरवा, शिवदयाल बेरवा, ग्राम पंचायत सचिव पूरणसिंह, कृषि पर्यवेक्षक चेनाराम, पटवारी दिपेन्द्रसिंह शेखावत, खंडीय लेखाधिकारी उगमाराम चाहर, एसबीआई कोलिया शाखा के प्रबंधक मनोज वर्मा, बैकिंग सहायक किशोर, सहायक विकास अधिकारी किशोरसिंह आदि उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!