Home | जयपुर | नाबार्ड स्थापना दिवस: प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को मिला ‘राज्य स्तरीय अवार्ड’

नाबार्ड स्थापना दिवस: प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को मिला ‘राज्य स्तरीय अवार्ड’

सार

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को ‘पैक्स एक्सीलरेटर प्रोग्राम’ में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विस्तार

IMG 20260713 WA0046

​जयपुर/कोटपूतली-बहरोड़।|ङिजीटल ङेस्क 13 जुलाई |नाबार्ड (NABARD) के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजस्थान स्टेट नाबार्ड कार्यालय में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति (PACS) को सम्मानित किया गया।

समिति को यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय अवार्ड ‘पैक्स एक्सीलरेटर प्रोग्राम’ (PACS Accelerator Program) के अंतर्गत उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. सुमित शर्मा शासन सचिव व पंजीयक सहकारिता विभाग नाबार्ड उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय निदेशक, नाबार्ड राजस्थान मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू, राजस्थान ग्रामीण बैंक चेयरमैन और भारतीय स्टेट बैंक सीजीएम (राजस्थान) उपस्थित थे

नाबार्ड की ओर से यह सम्मान समिति के चेयरमैन उपेन्द्र सिंह शेखावत और कैलाश चन्द स्वामी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि समिति को यह पुरस्कार कृषकों की आय में वृद्धि, सामूहिक विपणन, मूल्य संवर्धन, क्षमता निर्माण एवं कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। नाबार्ड द्वारा समिति की इन उपलब्धियों की सराहना की गई और भविष्य में भी उनके सतत विकास की कामना की गई है।

IMG 20260713 WA0047

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!