Home | cooperative | जयपुर | अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने ली विशेष गिरदावरी के संबंध में बैठकगिरदावरी के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने ली विशेष गिरदावरी के संबंध में बैठकगिरदावरी के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश

जयपुर, 25 मार्च। मौसम मे आये बदलाव से ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि होने के कारण काश्तकारों की फसलों को नुकसान के दृष्टिगत गुरूवार को अल्संख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री श्री शाले मोहम्मद की अध्यक्षता में जैसलमेर जिले के  प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के संबंध में जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से विशेष गिरदावरी के संबंध में चर्चा की तथा प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कोरोना के अचानक बढ़ से प्रकोप से सतर्क रहने को कहा। जन अभियोग निराकरण मंत्री ने 45 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये तथा अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को सरसों चना खरीद केन्द्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने सहकारी समितियों के अधिकारियों को इस कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये। जैसलमेर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को फसल कटाई प्रयोग के कार्य को राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनियों के साथ मिलकर अधिकतम एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से विशेष गिरदावरी के संबंध में चर्चा की तथा प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कोरोना के अचानक बढ़ से प्रकोप से सतर्क रहने को कहा। जन अभियोग निराकरण मंत्री ने 45 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये तथा अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को सरसों चना खरीद केन्द्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने सहकारी समितियों के अधिकारियों को इस कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये। जैसलमेर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को फसल कटाई प्रयोग के कार्य को राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनियों के साथ मिलकर अधिकतम एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!