Home | cooperative | राज्य | सहकारिता मंत्रालय स्थापना दिवस: कानेटी में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का हुआ शिलान्यास

सहकारिता मंत्रालय स्थापना दिवस: कानेटी में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का हुआ शिलान्यास

सार 

सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर कानेटी में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का शिलान्यास हुआ। यह सुविधा किसानों की उपज को सुरक्षित रखने व आर्थिक उन्नति में सहायक होगी।

विस्तार 

IMG 20260707 WA0016

अलवर ॥ डिजिटल डेस्क 7जुलाई ॥सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलवर जिले की कानेटी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले नवीन भंडारण गोदाम का शिलान्यास किया गया, जो स्थानीय किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. बन्ना राम मीना थे और अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महावीर सिंह राजपूत ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संजय नरूका, मंडल अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी, उप रजिस्ट्रार (सहकारी समिति, अलवर) गुलाब चंद मीना, अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी ऋचा सैनी, पूर्व प्रधान देवकरण, जिला अध्यक्ष ST मोर्चा हरि सिंह मीना, मंडल उपाध्यक्ष मालू राम और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विरम सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनके साथ ही तुलसीराम बसल, मुख्य प्रबंधक बरकत अली खान, नरेश मीना, कुंदन लाल सैनी, भरतलाल मीना, रामावतार यादव और शिवराज सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

​IMG 20260707 WA0018

स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक आयोजन का सीधा प्रसारण समिति मुख्यालय पर देखा गया। इस दौरान पिनन GSS अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, बहादुरपुर GSS अध्यक्ष भरतलाल मीना, डेरा GSS अध्यक्ष रामावतार शर्मा और भूलेरी GSS अध्यक्ष शिवराम मीना के साथ-साथ विभिन्न पैक्स कार्मिक और शाखा प्रबंधकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर कानेटी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार सैदावत ने गोदाम के शिलान्यास और आयोजन की सफलता पर सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह गोदाम किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और भंडारण की समस्या से निजात दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!