Home | cooperative | जालोर | प्रभारी मंत्री करेंगे जालोर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रभारी मंत्री करेंगे जालोर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

सार

Jalore : पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का जालोर क्लब में होगा आयोजन

विस्तार

जालोर । डिजिटल डेस्क | 12 दिसम्बर | राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर, शुक्रवार को जालोर क्लब में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जालोर क्लब में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे तथा प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। कार्यक्रम में जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स भी लगाई गई हैं।

02 1782
उन्होंने बताया कि प्रातः सुबह 11 बजे जालोर क्लब में किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त जारी करने, किसानों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि का हस्तांतरण, फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, डेयरी बूथ का आवंटन आदि कार्य किए जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!