Home | cooperative | बाड़मेर | सीसीबी में डीपीसी करवाने के लिए सहकारिता पंजीयक को दिया ज्ञापन

सीसीबी में डीपीसी करवाने के लिए सहकारिता पंजीयक को दिया ज्ञापन

thebridgechronicle 2024 09 15 40990ian Pune District Planning Committee

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 9 मई | केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) बाड़मेर में कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) को ज्ञापन भेजकर विभागीय पदोन्नति कमेटी (DPC) की बैठक शीघ्र आयोजित करने की मांग उठाई गई हैं। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अमराराम चौधरी एवं सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर में कार्यरत कार्मिकों की पदोन्नति का कार्य गत एक वर्ष से लंबित है एवं बैंक कार्मिक संगठन द्वारा पूर्व में ज्ञापन दिए जाने के उपरांत भी डीपीसी नहीं हो पाई है, इस कारण से कर्मचारियों अधिकारियों में रोष व्याप्त है। वही यूनियन द्वारा ज्ञापन की प्रति सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) के साथ जिला कलेक्टर बाड़मेर एवं सीसीबी प्रबंध निदेशक तथा संगठन के प्रांतीय महासचिव को भी भेजी गई हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!