Home | cooperative | राज्य | सहकारिता विभाग के विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों की बैठक मंगलवार को

सहकारिता विभाग के विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों की बैठक मंगलवार को

02 994
File Photo

जालोर 4 सितम्बर। राजस्थान मिशन-2030 के तहत सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी संस्थाओं के विकास के लिए विभागीय डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए सहकारिता क्षेत्र के हितधारकों के सुझाव व परामर्श के लिए जिला स्तरीय बैठक 5 सितम्बर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड जालोर के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी।
उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ सुनील वीरभान ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में जिले के प्रबुद्धजनों, विषय विषेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा एवं उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों हितधारकों से ‘‘विकसित राजस्थान-2030’’ विजन डाक्युमेंट के लिए सुझाव प्राप्त कर राज्य सरकार को प्रेषित किये जायेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!