Home | cooperative | जालोर | डोरडा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के लिए बैठक आयोजित

डोरडा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के लिए बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025 06 06 at 20.50.06
डोरडा पंचायत मुख्यालय पर पौधारोपण करते हुए सीसीबी प्रबंध निदेश एवं उप रजिस्ट्रार (Mkm News Jalore)

जालोर । डिजिटल डेस्क | 7 जून | जिले की जसवंतपुरा पंचायत समिति अंतर्गत डोरडा ग्राम पंचायत स्तर पर नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई । जिसमें केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रबंध निदेशक नारायणसिंह एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर सुनिल वीरभान ने कहा कि नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन से डोरडा ग्राम सहित समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, इससे अल्पावधि ऋण और खाद-बीज सहित अन्य 54 प्रकार पैक्स के लिए शुरू पहलों का लाभ भी ग्राम सेवा सहकारी समिति के जरिए किसानों को मिलेगा । सहकारिता निरीक्षक श्रीमती जमना मेघवाल एवं सीसीबी शाखा ऋण पर्यवेक्षक नीतिराजसिंह भाटी, तलकाराम ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सहकारिता वर्ष के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस साल सहकारिता क्षेत्र के लिए अनेक कार्यकलापों एवं गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है, सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के क्रम में वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के तौर पर मनाया जा रहा हैं । 2025 में वर्ष की थीम है — “Cooperatives Build a Better World,” (सहकारिताएँ एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं )। यह विषय सहकारिता का विकास करने पर केंद्रित है । इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहित सीसीबी प्रबंध निदेशक द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत मुख्यालय पर पौधारोपण किया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!