Home | cooperative | जालोर | सीसीबी में 15 दिन बाद फिर हुए प्रबंधकों के तबादले

सीसीबी में 15 दिन बाद फिर हुए प्रबंधकों के तबादले

02 994
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 2 जुलाई | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) में 15 दिन बाद फिर प्रशासनिक कारणों से प्रबंधकों के तबादले कर दिए गए हैं, हालांकि इस बार भी तबादला सूची में जिला बंटवारा नीति फिर से देखने को मिली हैं, सीसीबी प्रबंध निदेशक की ओर से 1 जुलाई को जारी तबादला सूची में जालोर जिले की परिधि में संचालित शाखाओं में ही तबादले हुए हैं, जिसमें नंद किशोर सोनी को भीनमाल शाखा से मुख्य शाखा जालोर में शाखा प्रबंधक लगाया हैं, इसी प्रकार योगेश चंद्र शर्मा को शाखा प्रबंधक भीनमाल, महेन्द्रसिंह राव को शाखा प्रबंधक सांयकालीन शाखा जालोर, पारस मीणा को कार्य. शाखा प्रबंधक सायला के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा, महेन्द्रसिंह राव को पूर्व की भांति अनुभाग प्रभारी केडर अनुभाग प्रधान कार्यालय जालोर, मोहित दवे को केडर अनुभाग प्रधान कार्यालय जालोर में बैकिंग सहायक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!