Home जोधपुर सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जोधपुर में संपन्न: पैक्स, लैंप्स और डेयरी के जिला सम्मेलन का हुआ ऐलान

सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जोधपुर में संपन्न: पैक्स, लैंप्स और डेयरी के जिला सम्मेलन का हुआ ऐलान

सार 

#JODHPUR जोधपुर में सहकार भारती की प्रदेश बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। सितंबर में पैक्स, लैंप्स व डेयरी के जिला सम्मेलन होंगे और कई नई नियुक्तियां की गईं।

विस्तार 

जोधपुर |संभाग ङेस्क 28 जुलाई | सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत देश के एक मात्र संगठन अखिल भारतीय सहकार भारती राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय आदर्श वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अगस्त से दिसंबर तक आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संगठन के विस्तार के साथ-साथ सहकारिता की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।बैठक का शुभारंभ भारत माता और सहकार भारती के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मणराव इनामदार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और पुष्प अर्पित करके किया गया। 

सदस्यता अभियान और आगामी सम्मेलनों की रूपरेखा 

सहकार भारती के ​प्रदेश मंत्री मनोज कुमार शर्मा ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संगठन व्यक्तिगत एवं संस्थागत सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ा जा सके।

​घोषित कार्यक्रमों के अनुसार:

  • ​सितंबर माह: पैक्स, लैंप्स एवं डेयरी के जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
  • ​नवंबर माह: एफपीओ, मत्स्य, डेयरी, स्वयं सहायता समूह (SHG) और साख समिति सहित कुल आठ प्रकोष्ठों के भव्य प्रदेश सम्मेलन राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर संपन्न होंगे।

संगठन विस्तार और सहकारिता को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प: बैठक में कई नई नियुक्तियों की घोषणा

हाल ही में आयोजित संगठन की बैठक के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, मजबूती और सहकारिता के मूल मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में संरक्षक मोहनलाल परमार, संगठन प्रमुख प्रदीप चौबीसा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र दवे एवं जयंत द्विवेदी, कोष प्रमुख इन्द्रेश कुमार गुप्ता तथा प्रदेश प्रचार सह प्रमुख शिवशंकर शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।संगठन विस्तार की इस महत्वपूर्ण कड़ी में बैठक के दौरान कई नई नियुक्तियों और दायित्वों की भी घोषणा की गई। इसके तहत देवेंद्र सैनी को ‘उपभोक्ता प्रकोष्ठ’ का प्रदेश संयोजक और अभिषेक बगड़िया को ‘आईटी प्रकोष्ठ’ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रकाश जायसवाल, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. शिरीष शर्मा, मनोज पारीक, जगदीश मीणा एवं प्रमोद शर्मा को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, सांगठनिक विस्तार के क्रम में शिवचरण पितलिया, कृष्ण कुमार गुप्ता, अजीत मीणा, परमसुख शर्मा,  सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा, विकास शर्मा, सुभाष ओझा, लीलाराम प्रजापत तथा पुखराज दर्जी को विभिन्न जिलों और पदों पर मनोनीत किया गया है।​बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को पूरी तन्मयता के साथ सफल बनाने और सहकारिता की विचारधारा को गाँव-गाँव तथा ढाणी-ढाणी तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!