Home जोधपुर खातियासनी ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न

खातियासनी ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न

Khatiasani Village Service Cooperative Society elections completed

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 16 सितम्बर I जिले की खातियासनी ग्राम सेवा सहकारी समिति (Khatiasani Village Service Cooperative Society) में अध्यक्ष पद पर भागाराम चाबा व उपाध्यक्ष पद पर रामसुख गोदारा को चुना गया । वही, संचालक प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भीखा राम चाबा, हनुमानराम विश्नोई, नाथूराम भादू, माधाराम भादू, फूसाराम तांडी, प्रकाश एवं गुटकी देवी चुने गए, निर्वाचन अधिकारी बाबुसिंह इंदा (Returning Officer Babu Singh Inda) ने सभी निर्वाचित सदस्यों तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए, वही, नव निर्वाचित अध्यक्ष भागाराम चाबा और उपाध्यक्ष रामसुख गोदारा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हम सब मिलकर सहकारिता के माध्यम से किसानों को मजबूती प्रदान करते हुए संस्था को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे । इस दौरान व्यवस्थापक मेघाराम चौधरी, मतदान कार्मिक जितेन्द्र चौधरी, किशनाराम आदि उपस्थित रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!