Home जोधपुर सहकार भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सहकार भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व सहकारिता विभाग के जोधपुर स्थित सहकार भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान शुद्धोधन उज्ज्वल अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर की अगुवाई में पूर्व सैनिक एवं सहकारिता निरीक्षक बंशीलाल बिश्नोई एवं राकेश कुमार सारण ने ध्वजारोहण किया। साथ ही, अतिरिक्त रजिस्ट्रार ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । इस दौरान अरुण बारहठ महा प्रबंधक उपभोक्ता भंडार, मुकेश बिश्नोई विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जोधपुर, कुसुम लत (AR, LR) एवं कार्यालय के तकनीकी सहायक तिलाराम तथा निरीक्षक किशन सिंह, राजेंद्रसिंह, अनिरुद्ध जोशी सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!