Home जालोर पांचला ग्राम सेवा सहकारी समिति की खुली तालाबंदी

पांचला ग्राम सेवा सहकारी समिति की खुली तालाबंदी

02 54546786787

जालोर । डिजिटल डेस्क | 11 दिसम्बर | जिले की पांचला ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) पिछले एक सप्ताह से तालाबंदी की शिकार रही । आज, जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक (MD) नारायणसिंह, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र एवं वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार सक्सेना दोपहर को पांचला ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्यालय पर पहुंचे । वहां किसानों से मुलाकात कर पांचला ग्राम सेवा सहकारी समिति का ताला खुलवाया गया । दरअसल, इस ग्राम सेवा सहकारी समिति में आपसी अनबन के चलते अध्यक्ष द्वारा ताला लगा दिया गया था । यह प्रकरण प्रबंध निदेशक के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा ताला खुलवाया गया और ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्य आज से ही सुचारू रूप से प्रारम्भ करवाया गया । इस दौरान सीसीबी ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित, पोकराराम, दांता पैक्स व्यवस्थापक भगराज सहित समिति संचालक मण्डल सहित अनेक किसानों मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!