Home जालोर जालोर जिले में दो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति

जालोर जिले में दो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 26 मई | जिले में दो नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार द्वारा की गई हैं, जिसमें सांचौर तहसील अंतर्गत पलादर ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया जाएगा, इसी प्रकार बागोड़ा तहसील की नवापुरा ध्वेचा ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया जाएगा । इन समितियों का गठन होने से किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण, समय पर खाद-बीज एवं अन्य सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा । गौरतलब हैं कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सृजन एवं संचालन के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाती हैं, जबकि नवीन गठन होने वाली ग्राम सेवा सहकारी समिति को राजस्व विभाग के अधिसूचना की अनुपालना में स्थानीय ग्राम पंचायत स्तर से गोदाम निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर का निःशुल्क भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा तथा स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा प्रथम पांच वर्ष के लिए भवन भी उपलब्ध कराया जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!