Home जालोर शिक्षा जीवन का आधार-जोराराम कुमावत

शिक्षा जीवन का आधार-जोराराम कुमावत

सार

राज्य के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और आदर्श विद्या मंदिर द्वार बालको की शिक्षा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

विस्तार 

जालोर 14 फरवरी। राज्य के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और आदर्श विद्या मंदिर द्वार बालको की शिक्षा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार को आहोर तहसील में श्रीमती छोगीबाई पूनमचंदजी लखावत जैन आदर्श विद्यालय मंदिर चांदराई के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालय भवन बनाने वाले भामाशाह जवानमल के परिवारजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यशस्त्री प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा व संस्कारों से बालक देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भरतराम एवं डॉ. श्रवण मोदी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंवला महंत हरीपुरी, आहोर तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, संजीव कुमार, खीमाराम सुथार, अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य चम्पालाल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!