Home जालोर सहकारी फसली ऋण में देय प्रीमियम राशि कम करने की मांग

सहकारी फसली ऋण में देय प्रीमियम राशि कम करने की मांग

02 522 300x233जालोर I डिजिटल डेस्क I 22 जून । जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना की अनिवार्यता समाप्त कर और उसकी प्रीमियम राशि कम करने की मांग को लेकर सहकारिता से जुड़े सुत्रो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया हैं कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों में किसान जब अपना ऋण लेता है तो सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनका जबरन बीमा किया जा रहा है और उसकी प्रीमियम राशि भी अत्यधिक है। सुत्रो ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया है कि बीमा योजना की अनिवार्यता समाप्त कर इसको ऐच्छिक किया जाए और प्रीमियम राशि को भी कम किया जाये I

किसान की फसल एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बीमा योजनाएं

केद्रींय सहकारी बैक के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियो के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले कृषकों का जो सहकार जीवन सुरक्षा बीमा किया रहा है, उसमें तीगुना प्रीमियम राशि ली जा रहीं है। वही, पिछले वर्षो में तो सभी कृषकों से समान प्रीमियम राशि ली जाती थी । हालांकि किसान को अपनी जरूरत पर जमीन-हेक्टेयर के आधार पर सहकारी समिति द्वारा ऋण दिया जाता है। किसान को समिति से ऋण लेने के साथ-साथ कई प्रकार के बीमा कराने पड़ते हैं। जिससे किसान की फसल एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बीमा योजनाएं संचालित हो रही है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!