Home जालोर सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक रहे जालोर जिले के दौरे पर

सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक रहे जालोर जिले के दौरे पर

रेवतड़ा में आयोजित श्री आदिनाथ आदि जिनबिम्बों की प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव में की शिरकत
जालोर 1 फरवरी। राज्य के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक गुरूवार को जालोर जिले के दौर पर रहे जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
राज्य के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने रेवतड़ा ग्राम पहुँच श्री आदिनाथ आदि जिनबिम्बों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत कर भगवान श्री आदिनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने महामहोत्सव के आयोजकों व धर्मावलंबियों को शुभकामनाएँ देते हुए इस पुनित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जाहिर की।
इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, श्रवणसिंह राव, पूर्व प्रधान धुखाराम पुरोहित, ओबाराम देवासी सहित कार्यक्रम के आयोजक वेदमुथा परिवार रेवतड़ा के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक का जालोर पहुँचने पर विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!