Home जालोर सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में हस्तगत किया 10 लाख का चेक

सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में हस्तगत किया 10 लाख का चेक

जालोर । डिजिटल डेस्क | 13 नवम्बर | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) के माध्यम से केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) द्वारा भूमि धारक किसानों को सीजनली अल्पकालीन फसली ऋण (ST Crop Loan) मुहैया कराया जा रहा हैं, इस योजना के साथ ही किसानों का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना एवं सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत अनिवार्य रुप से बीमा किया जा रहा हैं, इसी क्रम में जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक की रानीवाड़ा शाखा कार्यक्षेत्र की जैतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के किसान कपूराराम पुरोहित का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमा किया गया था । उनकी सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के पश्चात सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में क्लेम राशि 10 लाख रुपए स्वीकृत होने पर केंद्रीय सहकारी बैंक रानीवाड़ा शाखा प्रबंधक जितेन्द्रसिंह शेखावत एवं कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक गणपतसिंह बालोत ने मृतक किसान की धर्मपत्नी पंखू देवी को 10 लाख रुपए की राशि का चेक हस्तगत किया गया है। इस दौरान बैकिंग सहायक मनीष फुलवानी, जैतपुरा समिति व्यवस्थापक दिनेश कुमार चौधरी, मेड़ा सहकारी समिति से व्यवस्थापक जब्बरगिरी आदि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!