Home | cooperative | जालोर | हीट वेव प्रबंधन के लिए जालोर उपखण्ड अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी

हीट वेव प्रबंधन के लिए जालोर उपखण्ड अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी

02 1440 e1715092357184

जालोर 7 मई। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में हीट वेव के प्रबंधन के लिए जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी को नोडल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने बताया कि राज्य में गत वर्षों से तापमान में निरंतर वृद्धि  होने तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ग्रीष्म ऋतु 2024 में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सामान्य से  4 से 8 दिनों की तुलना में विभिन्न हिस्सों में 10-20 दिन लू चलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष 2024 में हीट वेव की स्थिति के प्रभावी शमन और प्रबंधन के लिए लू एवं ताप के बचाव से आमजन के राहत के लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ‘‘गर्मी/ताप की लहर (क्या करें और क्या ना करें) तैयारी मैं है समझदारी’’ एडवाईजरी जारी की गई है तथा जालोर जिले में हीट वेव के प्रबंधन के लिए जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी को नोडल अधिकारी के रूप में नामांकन किया गया हैं जिनके मोबाईल नम्बर 9413961132 व दूरभाष नम्बर 02973-222220 है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!