Home जयपुर सहकारिता विभाग में 3 अधिकारियों के तबादले

सहकारिता विभाग में 3 अधिकारियों के तबादले

तबादले – फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 4 नवम्बर I राज्य सरकार ने सहकारिता सेवा के 3 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक भी शामिल हैं। विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह के आदेश अनुसार आदेशों की प्रतिक्षा में चल रहे अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम को अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक के पद पर लगाया गया है। वही, अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक बृजेन्द्र राजोरिया का तबादला महाप्रबंधक (वाणिज्य) राजफैड, जयपुर के पद पर किया गया है। इसके अलावा राजफैड के महाप्रबंधक (वाणिज्य) विधाधर गोदारा को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, बैकिंग प्रधान कार्यालय जयपुर के पद पर लगाया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!