16 सितम्बर को संघ की होने वाली मिटिंग का प्रदेश कार्यकारिणी ने किया खण्डन

प्रदेश स्तरीय मिटिंग आयोजित करने का अधिकार प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री को

जयपुर 11 सितम्बर 2021 ! डिजिटल डेस्क ! – प्रदेश में कार्यरत पैक्स/लेम्प्स कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय आयोजित होने वाली 16 सितम्बर की मिटिंग पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रेस नोट जारी कर मिटिंग का तुरन्त प्रभाव से खण्डन करते हुए बताया कि 16 सितम्बर को जो मिटिंग प्रस्तावित की गई है उसे प्रदेश स्तर से अधिकृत नहीं किया गया है । संघ के प्रदेश अध्यक्ष-नंदलाल वैष्णव,प्रदेश महामंत्री-नंदाराम चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-महादेव सिंह ऐचरा, प्रदेश समन्वयक-ओम प्रकाश रोज, प्रदेश संयोजक-राजकुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष-ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष-हीराराम रुलानियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष-संतोष कुमार सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री-देवेंद्र कुमार सैदावत, प्रदेश सलाहकार-पवन कुमार पुनियां, प्रदेश प्रवक्ता-हनुमान सिंह राजावत के नाम से जारी सुचना में बताया गया हैं कि प्रदेश स्तरीय मिटिंग रखे जाने का प्रेस नोट प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी किया जाता है । वो ही मिटिंग विधिवत् मान्य होती हैं ।
जारी प्रेस नोट में यह बताते हुए कहा है कि प्रदेश स्तरीय मिटिंग बुलाने के अधिकार प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री को है । हालांकि 10 सितम्बर को सहकार साथियों की ‘‘गुगल मीट’’ से आपस में मिटिंग के माध्यम से जुड़ने के बाद में विस्तृत चर्चा के पश्चात जो अधिकृत 16 सितम्बर की मिटिंग का प्रेस नोट संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ साथियों के संज्ञान में लाए बिना ही जारी करके एक षड्यंत्र रच कर संगठन को तोड़ने जैसा दूस्साहसिक कदम उठाया गया है। जो प्रदेश संगठन को बिल्कुल ही स्वीकार नहीं हैं । न ही प्रदेश संगठन ऐसी इजाजत देता है । जारी प्रेस नोट में यह भी बताया गया हैं कि संगठन के प्रति ऐसे षड्यंत्र रचने वालो के खिलाफ प्रदेश संगठन जल्द ही सख्त कदम उठायेगा । जिसके जिम्मेदार स्वयं होगें ।

error: Content is protected !!