Home जयपुर सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के समस्त क्षेत्र को ट्राईबल स्पेशल प्लान (टीएसपी) में शामिल किया जाए

सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के समस्त क्षेत्र को ट्राईबल स्पेशल प्लान (टीएसपी) में शामिल किया जाए

watermark6367513917383218091697319 300x197
The entire area of ​​Pindwara tehsil of Sirohi district should be included in the Tribal Special Plan (TSP).

जयपुर, 03 अगस्त 2022। राज्यसभा सांसद श्री नीरज डाँगी ने बुधवार को राज्य सभा में विशेष उल्लेख के जरिए सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के समस्त क्षेत्र को ट्राईबल स्पेशल प्लान (टीएसपी) में शामिल किया जाने की मांग की। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि भारत के गजट नोटिफिकेशन नम्बर 325, 19 मई 2018 के अंतर्गत नवसृजित टीएसपी क्षेत्र में सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के 51 ग्रामों को तो शामिल किया गया है। परन्तु इसी तहसील के 57 गाँव इसमें शामिल होने से वंचित रह गये है। इस कारण इन 57 ग्रामों के मूल निवासी आदिवासियों को टीएसपी एरिया से संबंधित सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। श्री डांगी ने मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आबादी की दृष्टि, विषम भौगोलिक परिस्थितियों, ऎतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से पिंडवाड़ा तहसील के 57 ग्राम भी टीएसपी में शामिल किये जाने चाहिए थे। लेकिन तत्कालीन समय के सर्वे प्रस्ताव में इन 57 ग्रामों को नजरअंदाज कर यहां के मूल निवासियों को ट्राइबल स्पेशन प्लान (टीएसपी) से वंचित कर दिया गया है। पिंडवाड़ा के नजदीक ही आबूरोड़ तहसील की नगरपालिका क्षेत्र को भी टीएसपी में शामिल किया गया हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची में वर्णित अनुसूचित टीएसपी क्षेत्र में पिंडवाड़ा तहसील के वंचित 57 ग्रामों सहित नगरपालिका क्षेत्र को टीएसपी में शामिल किया जाना चाहिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!