Home जयपुर मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी अब पंचायतें 10 लाख तक के विकास कार्याें की स्वीकृति जारी कर सकेंंगी

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी अब पंचायतें 10 लाख तक के विकास कार्याें की स्वीकृति जारी कर सकेंंगी

जयपुर, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायतों द्वारा नवीन कार्योें के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये करने की मंजूरी दी है।
श्री गहलोत की इस मंजूरी से पंचायती राज संस्थाओं का वित्तीय सशक्तीकरण होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य शीघ्रता के साथ सम्पादित हो सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्याें एवं सामग्री आदि की लागत बढ़ने के साथ ही श्रमिकों की दरों में बढ़ोतरी होने से ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति की सीमा बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। साथ ही सरपंच संघ राजस्थान की ओर से वित्तीय स्वीकृति की सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक निर्णय करते हुए ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!