Home जयपुर राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की बैठक कल जयपुर में

राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की बैठक कल जयपुर में

सार

Jaipur : राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पन्न, कल जयपुर स्थित रुबी होटल में होगी पहली बैठक

File Photo

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 नवम्बर | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) में कार्यरत कर्मियों के नये संगठन राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर (RMCSEU) की बैठक का आयोजन कल जयुपर स्थित रुबी होटल में 11 बजे किया जाएगा, इस बैठक में समस्त जिला अध्यक्षों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, साथ ही. जिन कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ली हैं, वही जो सदस्यता लेने पर विचार रख रहा हैं, वह सदस्य भी इस बैठक में शामिल हो सकते है।

हनुमानसिंह राजावत

इस संबंध में हनुमानसिंह राजावत ने बताया कि यूनियन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई हैं और यूनियन से संबंधित समस्त विधान की मूल प्रतियां भी मिल गई है। उन्होने कहा कि प्रदेश स्तर पर यूनियन की मजबूती के लिए समस्त जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं जो भी इच्छुक सदस्य यूनियन का सदस्य बनना चाहता हैं, वह इस बैठक में शामिल हो और यूनियन की सदस्यता के लिए सदस्यता फार्म और जिला कार्यकारिणी का प्रस्ताव साथ में लेकर आने का कहा गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!