Home जयपुर प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वीकृत हुए कस्टम हायरिंग केन्द्र

प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वीकृत हुए कस्टम हायरिंग केन्द्र

File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 9 अक्टूबर | प्रदेश की 726 ग्राम सेवा सहकारी समितियां में कस्टम हायरिंग केन्द्र स्वीकृत करने के आदेश जारी कर दिये गये है। सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक, बारां जिले में 11, झुंझुनू में 38, जोधपुर में 17, चित्तौड़गढ में 36, चूरु में 10, कोटा में 23, सिरोही में 8, गंगानगर में 120, झालावाड़ में 17, भरतपुर में 39, सीकर में 12, टोंक में 14, जयपुर में 14, उदयपुर में 32, बाड़मेर में 34, अलवर में 46, डूंगरपुर में 22, जालोर में 3, नागौर में 36, अजमेर में 1, बून्दी में 6, हनुमानगढ़ में 2 सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित होगे । हालांकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर आचार संहिता लागू करने के पश्चात पंजीयक कार्यालय ने आनन-फानन में स्वीकृति जारी कर दी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!