Home जयपुर कॉनफैड के ग्रीन इनीशियेटिव में कृभको ने मिलाया हाथ

कॉनफैड के ग्रीन इनीशियेटिव में कृभको ने मिलाया हाथ

सार

Jaipur : सहकार उपहार स्टोर से सब्जियां खरीदने के लिये उपलब्ध कराये कपड़े के बैग

170928 HomePage 36644b65 1b06 4949 8107 b01a69e040ac

विस्तार

जयपुर, 8 नवम्बर। कॉनफैड द्वारा अपने ग्रीन इनीशियेटिव प्रोजेक्ट के तहत सहकार भवन स्थित उपहार स्टोर पर मीठे पानी की सब्जियां और ताजे फल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस कड़ी में आज कृभको ने कॉनफैड के साथ ‘‘नो प्लास्टिक यूज’’ कैम्पेन को बढ़ावा देने के लिये सब्जी और फल की खरीददारी करने वालों को कपड़े के मजबूत बैग उपलब्ध कराये।

02 1635 e1725975000655
शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल

शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कॉनफैड द्वारा अपने स्टोर्स पर ‘‘नो प्लास्टिक यूज’’ कैम्पेन को सपोर्ट करने के लिये पहले से ही कपड़े के कैरी बैग उपलब्ध करा रहा है। आज इस मुहीम में कृभको ने बार-बार प्रयोग में लाने योग्य कपड़े के बैग उपलब्ध कराये हैं ताकि प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आजकल दैनिक आवश्यकता में प्लास्टिक का उपयोग एक चरम सीमा को पार कर चुका है, जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। यह अंततः आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। शासन सचिव ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और आगे आने वाली पीढ़ी के लिये साफ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के प्रयोग को कम करके हम ‘‘स्वच्छ जयपुर’’ अभियान में भी योगदान दे सकते हैं। इसलिये हमें बाजार से सामान खरीदते समये अपना कैरी बैग अवश्य ले जाना चाहिये।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!