Home जयपुर किसानों के ऋण खातों में राशि जमा नहीं करने वाले व्यवस्थापक को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये – सहकारिता मंत्री

किसानों के ऋण खातों में राशि जमा नहीं करने वाले व्यवस्थापक को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये – सहकारिता मंत्री

सार

Rajasthan News : पाली जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति बाड़सा के व्यवस्थापक द्वारा किसानों के ऋण खातों में राशि वापस जमा नहीं कराने के मामले में व्यवस्थापक को बर्खास्त कर दिया गया है।

02 1527 e1720795562674

विस्तार

जयपुर, 15 जुलाई। सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में अवगत कराया कि पाली जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति बाड़सा के व्यवस्थापक द्वारा किसानों के ऋण खातों में राशि वापस जमा नहीं कराने के मामले में व्यवस्थापक को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोषी व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसानों की राशि मय ब्याज ऋण खातों में जमा करा दी गई है। सहकारिता राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया बाड़सा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक द्वारा ऋण खातों में राशि जमा नहीं करवाने के संबंध में 8 किसानों ने उप पंजीयक को शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेने पर जानकारी में आया कि 11 किसानों, जिन्होंने सितम्बर 2019 में ऋण लिया था उनके द्वारा समिति के तत्कालीन व्यवस्थापक को 19 जनवरी 2020 से 30 जून 2022 तक की अवधि की कुल 3 लाख 28 हजार की राशि जमा करवा दी गई थी। लेकिन व्यवस्थापक द्वारा यह राशि उनके ऋण खातों में जमा नहीं करवाई गई। इससे पहले विधायक श्री केसाराम चौधरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बाडसा द्वारा अक्‍टूबर, 2019 में किसी भी सदस्‍य को ऋण वितरण नहीं किया गया। ऐसे में किसी भी सदस्‍य के खाते में कोई बकाया राशि नहीं है और ना ही इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर एवं प्रबंध निदेशक को कोई शिकायत की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!