Home जयपुर हरियालो राजस्थान-हरियाली तीज पर अपेक्स बैंक परिसर में किया वृक्षारोपण

हरियालो राजस्थान-हरियाली तीज पर अपेक्स बैंक परिसर में किया वृक्षारोपण

02 1569 e1723028460763

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “ एक पेड़ माँ के नाम “ एवं राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेशभर में सात करोड़ वृक्ष लगाने के क्रम में आज हरियाली तीज के अवसर पर दी राजस्थान स्टेट को-आपरेटिव बैंक (Apex Bank) टोंक रोड़ जयपुर प्रधान कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया ।

02 1570 e1723028485371

इस दौरान बैंक प्रधान कार्यालय परिसर में प्रबंध निदेशक संजय पाठक, सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा, नाबार्ड उप महाप्रबंधक देशराज मौर्य, बैंक महाप्रबंधक संदीप खंडेलवाल, उप महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने आंवला एवं बील पत्र के पौधे लगाकर बैंक की समृद्धि एवं ख़ुशहाली की कामना की, इसके साथ ही अपेक्स बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उत्साह पूर्वक भागीदारी रही ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!