Home जयपुर 46 सहकारी समितियां मे गोदाम मरम्मत की स्वीकृति जारी

46 सहकारी समितियां मे गोदाम मरम्मत की स्वीकृति जारी

Godown repair approval issued in 46 cooperative societies

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 4 जनवरी I प्रदेश की 46 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पुराने गोदामों की मरम्मत के लिए सहकारिता विभाग के पंजीयक ने मंगलवार को स्वीकृति जारी कर दी है। जारी आदेशानुसार, गोदामों की मरम्मत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2021-22 के अंतर्गत की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक समिति को 3 लाख रुपए देकर गोदामों का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा । जिसमें राजसमंद जिले की 22, धौलपुर की 13, हनुमानगढ, उदयपुर की 3, चित्तौड़गढ, नागौर की 2, श्रीगंगानगर की 1 सहकारी समिति गोदाम की मरम्मत होगी । वही, गोदामों की मरम्मत के लिए जिले की सीसीबी के प्रबंध निदेशक को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। गोदामों के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री क्रय करने अन्य कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, व्यवस्थापक और संबंधित बैंक के ऋण पर्यवेक्षक के साथ-साथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रतिनिधी की एक समिति बनाई गई है। इसके अलावा गोदाम मरम्मत कार्यां के पर्यवेक्षण के लिए सीसीबी प्रबंध निदेशक और उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां की कमेटी बनाई गई है। जो, माह में एक बार संयुक्त रुप से कार्यो का पर्यवेक्षण कर विभाग को सूचना प्रेषित करेगी ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!