Home जयपुर सहकारिता सेवा के अधिकारी पीथदान चारण बने संयुक्त रजिस्ट्रार; ऐचरा ने दी बधाई

सहकारिता सेवा के अधिकारी पीथदान चारण बने संयुक्त रजिस्ट्रार; ऐचरा ने दी बधाई

सार 

Jaipur : राजस्थान सहकारिता विभाग के अनुभवी अधिकारी पीथदान चारण को संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) के पद पर पदोन्नत किया गया है। अपनी कार्यदक्षता के लिए चर्चित चारण ने 13 फरवरी को संभाल लिया संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) के पद का कार्यभार 

राजस्थान सहकारिता सेवा के संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी पीथदान चारण (File Photo)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 17 फरवरी | राजस्थान सहकारिता विभाग में अनुभवी और तेज-तर्रार छवि के अधिकारी पीथदान चारण को पदोन्नति का उपहार मिला है। विभागीय रिव्यू पदोन्नति कमेटी (DPC) की हालिया बैठक के बाद उन्हें संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महादेवसिंह ऐचरा सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। दरअसल गत 3 फरवरी 2026 को आयोजित रिव्यू डीपीसी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, 1997 बैच के सीधी भर्ती के अधिकारी पीथदान चारण को वर्ष 2015-16 में उप रजिस्ट्रार एवं वर्ष 2022-23 (01 अप्रैल 2022) से संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) पद पर पदोन्नति का लाभ दिया गया है । वर्तमान में सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन के पद पर कार्यरत पीथदान चारण ने 13 फरवरी 2026 को संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब हैं कि पीथदान चारण को सहकारिता अधिनियम और नियमों का गहरा ज्ञाता माना जाता है। उनके करियर में, वे सीकर जिले में सहायक रजिस्ट्रार, सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) में अधिशाषी अधिकारी (EO) और दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे हैं ।

हनुमानगढ़ और सीकर PLDB की बदली सूरत

हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक (PLDB) में सचिव रहते हुए पीथदान चारण ने बैंक को राजस्थान के अग्रणी बैंकों की श्रेणी में खड़ा किया। सीकर सहकारी भूमि विकास बैंक (PLDB) में उनके 6 साल के कार्यकाल के दौरान ऋण वसूली और वितरण में रिकॉर्ड सुधार देखा गया। अपनी मृदुभाषी कार्यशैली और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले श्री चारण का परिवार भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ा है। उनके बड़े पुत्र विश्वप्रकाश चारण 2016 बैच के तहसीलदार (RTS) हैं। श्री चारण झुंझुनू, चूरू, जयपुर (ग्रामीण), बीकानेर, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर जैसे विभिन्न जिलों में सहकारिता विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं सहकारी संस्थाओं में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि श्री चारण की सेवानिवृत्ति वर्ष 2029 में प्रस्तावित है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!