Home जयपुर जिला कार्यकारिणी बनने पर दी बधाई

जिला कार्यकारिणी बनने पर दी बधाई

जयपुर 3 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने ज्ञानेश शर्मा को पैक्स/लेम्प्स कर्मियों के संगठन के बूंदी जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए जिले के संगठन में चुने गए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने कहा हैं कि ‘‘बूंदी जिला इकाई नें संगठन के प्रति अपनी समर्पित भावना रखतें हुए बूंदी जिले के सहकार साथियों ने नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन कर पैक्स/लेम्प्स कर्मियों की समस्या समाधान के लिए संगठित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करनें के लिए ठोस कदम उठाया है’’ जिससें जिले में संगठन और मजबूत गतिशील होगा । बधाई देने वालों में नंदलाल वैष्णव प्रदेश अध्यक्ष, हनुमान सिंह राजावत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, नंदा राम चौधरी प्रदेश महामंत्री, महादेव सिंह ऐचरा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश रोज प्रदेश समन्वयक, संतोष कुमार सैनी प्रदेश कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार सैदावत उपाध्यक्ष भरतपुर संभाग, सत्यनारायण तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री, मदन मेनारिया उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग, पवन कुमार पुनिया प्रदेश सलाहकार, रामचंद्र नागर उपाध्यक्ष कोटा संभाग, गिरधारी लाल शर्मा गंगानगर उपाध्यक्ष बीकानेर संभाग, हीराराम रुंलानिया उपाध्यक्ष अजमेर संभाग, विजेन्द्र कुमार शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी आदि मुख्य हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!