Home जयपुर नसीराबाद में 24 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को स्वीकृति – सहकारिता मंत्री

नसीराबाद में 24 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को स्वीकृति – सहकारिता मंत्री

जयपुर, 17 जुलाई। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में एक जनवरी 2019 से दिसम्बर 2022 तक 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा 11 अन्य सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकार कुल 24 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति जारी की गई है। श्री आंजना ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि नसीराबाद में 29 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में एवं एक क्रय-विक्रय सहकारी समिति में गोदाम विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2022 तक एक ग्राम सेवा सहकारी समिति (साम्प्रोदा) में गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में विगत दो वर्षो में सहकारी समितियों को 4593.95 मै. टन डी.ए.पी व 3480.73 मै. टन यूरिया खाद प्रदान की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!