Home जयपुर 5000 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने हेतु सुझाव आमंत्रित करने के लिए सोमवार को होगी बैठक

5000 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने हेतु सुझाव आमंत्रित करने के लिए सोमवार को होगी बैठक

सार 

बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने हेतु 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने प्रस्तावित

विस्तार 

जयपुर, 27 अप्रैल। प्रदेशभर में अन्नपूर्णा भण्डार के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा निर्देशों के सन्दर्भ में सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु राजस्थान राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को निगम मुख्यालय में बैठक होगी। बैठक में राज्य स्तरीय एफएमसीजी उत्पादक एफएमसीजी एग्रीग्रेटर, एफएमसीजी केरिंग और फॉरवर्डिंग एजेन्ट (सीएफए), राशन  डीलर एसोसिएशन, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद  के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने हेतु 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने प्रस्तावित हैं। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही  उनके माध्यम से जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टी ब्रांड उपभोक्ता वस्तुएँ उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!