Home जयपुर पंत कृषि भवन में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

पंत कृषि भवन में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

जयपुर, 26 जनवरी। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कृषि आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक श्री जसवंत सिंह, कृषि विपणन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री जयसिंह और विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!