Home | cooperative | जालोर | 2 करोड़ 71 लाख का ब्याज अनुदान जारी

2 करोड़ 71 लाख का ब्याज अनुदान जारी

सार

Jalore : शाखाओं द्वारा वसूली पेटे 6 करोड़ 1 लाख 5 हजार के दावें शीर्ष बैंक को भिजवाने पर 28 अगस्त 2024 को 1 करोड़ 41 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिसके उपरांत हाल ही में 2 करोड़ 75 लाख 96 हजार की राशि शीर्ष बैंक से स्वीकृत

02 1005
File Photo

विस्तार

जालोर । डिजिटल डेस्क | 5 दिसम्बर | जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित 1.50 लाख तक ऋणों के विरुद्ध 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक प्राप्त वसूली के क्रम में राज्य सरकार द्वारा देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान में से शेष ब्याज अनुदान की राशि जारी की गई है। वही शाखाओं द्वारा वसूली पेटे 6 करोड़ 1 लाख 5 हजार के दावें शीर्ष बैंक को भिजवाने पर 28 अगस्त 2024 को 1 करोड़ 41 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिसके उपरांत हाल ही में 2 करोड़ 75 लाख 96 हजार की राशि शीर्ष बैंक से स्वीकृत होने पर सीसीबी प्रबंध निदेशक ने संबंधित शाखाओं को क्रेडिट एडवाईज जारी कर 2 प्रतिशत राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बचत खाते में तथा 2 प्रतिशत राशि Interest Receivable मद में जमा करने के निर्देश दिए है। साथ ही जमा राशि की प्रविष्टियां तीन दिवस में की जाकर राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के भी निर्देश जारी किए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!