Home | राज्य | दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 पूर्व तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश

दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 पूर्व तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश

बाड़मेर, 5 मई। आगामी दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई से संबंधित विभागों को पूर्व तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण नई दिल्ली द्वारा आमागी दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 की पूर्ण तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। उन्होने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की विपदा के दौर में यह आवश्यक है कि मानसून की पूर्ण तैयारियां की जाए ताकि दक्षिण पश्चिम मानसून सहित बाढ एवं चक्रवात क्षेत्रों में होने वाले दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। उन्होने बताया कि स संबंध में सुधार लाने के उपयों की सूची तैयार की गई है, जिसमें बाढ के दौरान और बाद में किये जाने वाले उपायों की विस्तृत सूचना प्रेषित की गई है। उन्होनें संबंधित विभागों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मानसून पूर्व तैयारियां करने एवं बाढ आपदा की स्थिति में उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने उक्त संबंध में प्राप्त उपयों का आमजन में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!