Home | cooperative | जयपुर | एक अधिकारी को एक से अधिक केवीएसएस में व्यवस्थापक पद का कार्यभार नहीं दिए जाने के निर्देश

एक अधिकारी को एक से अधिक केवीएसएस में व्यवस्थापक पद का कार्यभार नहीं दिए जाने के निर्देश

सार 

Rajasthan : प्रदेश की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में व्यवस्थापक पद पर कार्यरत अधिकारी को अब नहीं मिलेगा अन्य क्रय-विक्रय सहकारी समिति का अतिरिक्त कार्यभार, सहकारिता विभाग ने अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में जारी किए आदेश

02 1403 e1709454234395
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 3 मार्च | प्रदेश में राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय सहकारी संघ (Rajfed) द्वारा विभिन्न क्रय-विक्रय सहकारी समितियों (Kvss) के माध्यम से लगातार रबी और खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य (MSP) पर जिंसो की खरीद की जाती हैं, लेकिन सीजन में समर्थन मूल्य पर खरीद के दौरान एक अधिकारी को अन्य क्रय-विक्रय सहकारी समिति  (kvss) का अतिरिक्त कार्यभार देने की स्थिती को लेकर अब सहकारिता विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में एक अधिकारी को एक से अधिक क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के व्यवस्थापक का कार्यभार नहीं दिया सकता हैं । जिसके क्रम में सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Cooperative Department Joint Secretary) दिनेश कुमार जांगिड़ ने एक कार्यालय आदेश जारी कर उसकी प्रतिलिपी सहकारिता विभाग पंजीयक एवं राजफैड प्रबंध निदेशक सहित समस्त अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, समस्त उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को भेजकर अक्षरशः पालना सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्दशित किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!